फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो सगी बहनों को विषैले जंतु ने काटा, मौत

Sat, 01 Jul 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर के खोजापुर गांव में दो बेटियों की मौत पर विलाप करते परिजन। (संवाद)।
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव में शुक्रवार की भोर सोकर उठीं दो सगी बहनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें किसी विषैले जंतु ने काट लिया।
विज्ञापन



कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी श्रीकृष्ण दुबे की सातों बेटियां बृहस्पतिवार की रात घर में एक-दूसरे के पास जमीन पर लेटी थीं। सुबह सबसे छोटी बेटी परी (05) की तबीयत अचानक खराब हो गई। तेज दर्द के साथ उल्टी होने लगी। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सूचना घर पहुंचती, उसके पहले ही परी की बड़ी बहन सतना (15) की भी तबीयत खराब हो गई। उसे भी सीएचसी ले जाया गया।


वहां इमरजेंसी में डॉ. राज कुमार दास ने स्नेक बाइट का इंजेक्शन लगाया। सुधार न होते देख उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि किसी विषैले जंतु ने दोनों को सोते समय काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें