फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज अयोध्या नहीं जा सकेंगे वाहन

Sat, 30 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार में अयोध्या को जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट करने की तैयारी में लगा पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इस विशाल समारोह में शामिल होने के लिए एक तरफ हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, वहीं आयोजन के दृष्टिगत व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने रात नौ बजे से ही अयोध्या जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। छोटे वाहनों पर भी सुबह आठ बजे से पाबंदी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते जिले में भी कई दिनों से तैयारी चल रही है। यहां से बड़ी संख्या में लोगों को अयोध्या ले जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए खुद प्रभारी मंत्री आशीष पटेल भी एक दिन पूर्व समीक्षा बैठक कर चुके हैं।

जिले से लाभार्थियों को भी इस कार्यक्रम के लिए ले जाने की पूरी तैयारी की गई है। किंतु इस बारे में अधिकारी खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। फिलहाल जिले से करीब छह सौ बसों को भेजे जाने का इंतजाम अधिकारियों की ओर से किया गया है। इसके अलावा जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी भी इस आयोजन में लगाई गई है।
विज्ञापन



इस तरह परिवर्तित रहेगा रूट
- हलियापुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन 29 दिसंबर रात नौ बजे से व सभी छोटे वाहन 30 दिसंबर सुबह आठ बजे से कूरेभार से पीढ़ी से सेमरी होकर जाएंगे।
- कूरेभार से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन 29 दिसंबर रात नौ बजे से व सभी छोटे वाहन 30 दिसंबर सुबह आठ बजे से पीढ़ी की तरफ से सेमरी होकर जाएंगे।
- कटका से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन 29 दिसंबर रात नौ बजे से व सभी छोटे वाहन 30 दिसंबर सुबह आठ बजे से सेमरी की तरफ डायवर्ट किअ जाएंगे।



रूट डायवर्जन के चलते आज कूरेभार तक ही जाएंगी रोडवेज बसें
रूट डायवर्जन के कारण रोडवेज बसें शुक्रवार रात से ही अयोध्या की ओर जाना बंद हो जाएंगी। उनका संचालन केवल कूरेभार तक व अन्य रूटों पर ही किया जाएगा। बस स्टेशन से रोजाना 32 बसें दो फेरे अयोध्या के लिए लगाती हैं। एआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इसलिए रूट डायवर्र्जन किया गया है। इसे देखते हुए अयोध्या के लिए शुक्रवार रात से ही बसों का संचालन अयोध्या के लिए बंद कर दिया जाएगा। केवल कूरेभार तक ही बसें जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें