फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अतिक्रमण हटा तो सरपट दौड़े वाहन

Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सांसद की नाराजगी आखिरकार रंग लाई। शुक्रवार को प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीमों ने रोडवेज बस स्टेशन से लेकर अमहट और पयागीपुर रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। ठेले-पटरी दुकानदारों पर सख्ती की गई और दर्जनों ठेले जब्त कर लिए गए। इसके बाद सड़क एकदम चौड़ी नजर आने लगी और जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन



सांसद मेनका गांधी के बेहद प्रयास से शहर में वेंडिंग जोन बनाया गया है ताकि अहमट रोड और पयागीपुर रोड से ठेले यहां शिफ्ट किए जाएं और शहर में जाम से निजात मिले। वेंडिंग जोन बनकर तैयार हो गया, उद्घाटन हुआ और आवंटन भी हो गया लेकिन वेंडिंग जोन में जाने की बजाय ठेले सड़क पर ही डटे रहे। इससे शहर में जाम लगने लगा।


यह खबर मिलने पर सांसद ने डीएम को पत्र भेजकर गहरी नाराजगी जताई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन के साथ पुलिस व प्रशासन की टीम ने दोनों ही सड़कों पर कार्रवाई शुरू कर दी। अवैध रूप से लगे दर्जनों ठेलों को जब्त भी कर लिया गया।
विज्ञापन



करीब दो घंटे में ही अस्पताल से लेकर सब्जी मंडी तक और पयागीपुर रोड पर अतिक्रमण खत्म होने से सड़कें चौड़ी दिखने लगीं। इससे इन क्षेत्रों में कहीं भी पूरे दिन जाम की नौबत नहीं आई। अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलेगा और जो लोग वेंडिंग जोन में नहीं जाएंगे, उनका आवंटन निरस्त कर दूसरों को आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें