गोसाईगंज। क्षेत्र के बासूपुर गांव में रविवार को सड़क किनारे स्थित एक कुएं में दो वनरोज गिर गए। दोपहर करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों वनरोज को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान विशेष सावधानी बरती गई, जिससे वन्यजीवों को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे। कुएं से बाहर निकालने के बाद दोनों वनरोज सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। संवाद