फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मूल्य आधारित शिक्षा सर्वांगीण विकास में मददगार

Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सकारात्मकता लाने के लिए मूल्य आधारित शिक्षा ही हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास में मददगार होती है। ये बातें मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय बाराबंकी की मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. शैली श्रीवास्तव ने कहीं। वे रविवार को केएनआई पीएसएस के मनोविज्ञान विभाग की ओर से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित एक दिवसीय वेबिनार को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सकारात्मक मूल्यपरक शिक्षा ही बालक का सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक व चारित्रिक विकास करता है। सकारात्मकता लाने के लिए मूल्य आधारित शिक्षा शीर्षक पर आयोजित वेबिनार में लोगों ने विचार साझा किए। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की मनोविज्ञान विभाग की डॉ. सरिता पाठक ने कहा कि मूल्य आधारित शिक्षा से छात्रों में सहयोग, समानता, साहस व प्रेम करने की क्षमता आदि गुणों का विकास होता है।


आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के बीएड विभाग के डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि धर्म से ही हमें नैतिक मूल्यों का ज्ञान प्राप्त होता है। इसमें केएनआई के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार मिश्र, डॉ. अवधेश दुबे, डॉ. आरपी मिश्रा व प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें