फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रंजिश में अज्ञात लोगों ने प्रौढ़ को मारी गोली

Sun, 30 Jul 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पौधनरामपुर गांव निवासी राम पियारे (50) को उनके घर के बरामदे में रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



गोली लगने से घायल राम पियारे को अखंडनगर सीएचसी पर ले जाया गया। हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया। राम पियारे की पुत्री अर्चना जायसवाल ने बताया कि उनके पिता की कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। रंजिश में ही उन पर हमला किया गया है। हमलावरों की संख्या पांच थी। सभी हमलावार पैदल आए और गोली मारने के बाद फरार हो गए।


सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ कादीपुर शिवम मिश्र ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें