सुल्तानपुर। डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शनिवार से दो पालियों में परीक्षाएं शुरू हो गईं। कुलपति डॉ. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर विश्वविद्यालय के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि रोहित मेमोरियल महाविद्यालय छापड़ में प्रथम पाली में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया है।