फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जूते की ठोकर से उखड़ गई 28 लाख से निर्माणाधीन सड़क

Thu, 04 May 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सेमरी में सड़क का जायजा लेते विधायक।
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर विकासखंड में चांदपुर से मुइली को जोड़ने वाली करीब 28 लाख रुपये से निर्माणाधीन सड़क जूते की ठोकर से उखड़ गई। ठोकर की चोट से सड़क की गुणवत्ता उजागर हुई है। कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए सड़क में सुधार करने को कहा गया है।
विज्ञापन



मंडी परिषद की ओर से मुईली से चांदपुर तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 28 लाख रुपये में कराया जा रहा है। लोगों से घटिया निर्माण की शिकायत मिलने पर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राजप्रसाद उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ किमी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है।


विधायक ने निर्माण घटिया कराए जाने की आशंका पर जूते से बनी सड़क पर ठोकर मारी। जूते की ठोकर लगते ही पेंटिंग की गई सड़क की गिट्टियों बाहर आ गईं। विधायक की ओर से दो-तीन ठोकर मारते हुए कुछ दूर में सड़क उखड़ गई। इसे देखकर स्थानीय विधायक नाराज हो गए।
विज्ञापन



उन्होंने कार्य करा रहे ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने इसके बाद कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह से फोन पर बात करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने सड़क का पूरा काम मानक के अनुरूप करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें