फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू बस ने दो ई-रिक्शों को मारी टक्कर, छिटके यात्री

Mon, 03 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर गभड़िया ओबरब्रिज पर सोमवार को बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा।   -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेकाबू रोडवेज बस ने सोमवार को सवारियों से भरे दो ई-रिक्शाों को सामने से टक्कर मार दी। तेज टक्कर के चलते ई-रिक्शों पर सवार यात्री छिटक कर दूर जा गिरे। टक्कर के बाद रेलिंग से टकराते हुए बस बीच रास्ते में ही फंस गई। इससे जिला अस्पताल से लेकर अमहट तक भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन




सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया ओवरब्रिज पर लखनऊ से शहर से की ओर आ रही परिवहन निगम की बस ने अचानक दो ई-रिक्वों को टक्कर मार दी। चीख-पुकार के बीच ई-रिक्शों के यात्री सड़क के दोनों तरफ छिटके नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने यात्रियों को उठाया। टक्कर तेज होने के बावजूद यात्री व रिक्शा चालक बाल-बाल बच गए।



हादसे की सूचना मिलते ही यातायात उपनिरीक्षक अनूप सिंह मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे ई-रिक्शा को बाहर निकाला गया। ओवरब्रिज पर हादसे के चलते करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इससे लोग परेशान हुए। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही किसी ई-रिक्शा चालक ने कोई तहरीर ही दी है।
विज्ञापन








परिवहन निगम के एआरएम नागेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि बस लखनऊ से सुल्तानपुर आ रही थी। बस को संविदा चालक दीपक मिश्र चला रहे थे। गभड़िया ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान जाम लगा होने के कारण चालक को बार-बार ब्रेक लगानी पड़ रही थी। इससे प्रेशर कम हो गया था जिससे बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें