फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

Wed, 05 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज/ जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के लिए निकले दो युवकों को मंगलवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कारीबहार गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (24) पुत्र गंगादीन सुबह कानपुर जाने के लिए अपने रिश्तेदार शैलेंद्र कुमार (24) पुत्र सुरेश कुमार निवासी मुईली थाना जयसिंहपुर के साथ निकले थे। दोनों गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ गोसाईंगंज राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि बृजवारी निवासी दिलीप गौतम की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
गोसाईंगंज। हादसे का शिकार बाइक सवार दोनों युवकों के सिर में चोट लगी थी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज द्वरिकागंज अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी।


परिवार में मचा कोहराम
जयसिंहपुर। थाना क्षेत्र गोसाईंगंज के बृजवारी गांव निवासी दिलीप का भांजा मुईली निवासी शैलेंद्र मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार सुबह दिलीप के भांजे शैलेंद्र और उनके साले शैलेंद्र निवासी कारीबहार दोनों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है।


कानपुुर से भांजे के बरही में पहुंचे थे शैलेंद्र
गोसाईंगंज। कारीबहार निवासी शैलेंद्र गौतम कानपुर में व्यवसाय करते थे। शैलेंद्र की बहन नीलम की शादी बृजवारी निवासी दिलीप के साथ हुई है। नीलम काे बेटा पैदा हुआ है। कानपुर से शैलेंद्र अपनी बहन के बेटे की बरही में शामिल होने के लिए दो अप्रैल को बृजवारी पहुंचे थे। मंगलवार को हादसे में शैलेंद्र की मौत से बहन नीलम बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें