फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छिनैती करने वाले दो युवकों को दबोचा

Sun, 10 Dec 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाने के पकड़ी गांव स्थित मैरिज लान में बृहस्पतिवार रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के चाचा से 68 हजार रुपये छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से 41,500 रुपये की बरामदगी की गई है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन




कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर स्थित अहिमाने के पकड़ी गांव स्थित मां भगवती मैरिज लान में जौनपुर जिले के बसारतपुर थाना सराय ख्वाजा से परवेंद्र कुमार के भतीजे की बरात आई थी। द्वाराचार के समय बैंडबाजे के आवाज के बीच बाइक से पहुंचे बदमाश परवेंद्र कुमार से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले थे। छीनाझपटी में दूल्हे के चाचा को चोट भी लगी थी।

उनका आरोप है कि उनके बैग में रखे 68 हजार रुपये छीनकर आरोपी फरार हो गए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने उंचहरा स्थित नहर के पुल के पास से आरोपी अरबाज निवासी प्रतापगंज कोतवाली देहात व पंकज वर्मा निवासी बालमपुर को पकड़ा। अरबाज के पास से 26 हजार व पंकज के पास से 15,500 रुपये बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त बाइक भी आरोपियों के पास से बरामद हुई है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें