फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

Fri, 05 Jul 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां दोनों युुवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बंधुआकला थाना क्षेत्र में हाईवे पर दादूपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार बंधुआकला थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा हसनपुर निवासी अजय (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव के पास बृहस्पतिवार शाम को दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार सबलू मिश्र (38) निवासी पंडित का पुरवा रवनिया पश्चिम थाना कुड़वार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक कुड़वार चंद्रभान वर्मा ने उसको एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें