सुल्तानपुर। भाजपा के प्रदेश महिला मोर्चा संगठन में जिले की दो महिलाओं को जगह मिली है। इसौली विधानसभा क्षेत्र में दोनों महिलाएं सक्रिय हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से जारी संगठन की सूची में भंडरा के चंद्रकला निवासी मनीषा पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष और कुड़वार के सोहगौली निवासी बबिता तिवारी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश संगठन में महिलाओं को जगह मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। संवाद