फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गौरव हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। गौरव सिंह हत्याकांड में वांछित चल रहे दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या के बाद फरार होने में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन





कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ के पास सात फरवरी 2023 को गौरव सिंह और आशुतोष सिंह निवासी जासापारा थाना जयसिंहपुर को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी थी। फायरिंग में गौरव सिंह की मौत हो गई थी जबकि आशुतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ था।



गौरव सिंह हत्याकांड में अमन सिंह निवासी विरसिंहपुर थाना जयसिंहपुर, जिला सुल्तानपुर और आदित्य सिंह उर्फ मुर्गा निवासी ग्राम नौरंगाबाद सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बभनगवां मोड़ के पास से अमन सिंह और आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें