गोसाईगंज। स्थानीय कस्बे में रविवार शाम अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रहे कादीपुर के बिरैली निवासी सगीर (17) व उनकी बुआ का बेटा रमजान (30) निवासी राजापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप सड़क किनारे स्थित विपिन तिवारी के बंद पड़े मकान में घुस गई। उस पर सवार चालक दुर्घटना के बाद भाग निकला। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से सगीर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार पिकअप पर कटी हुई लकड़ियां रखी थीं। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)