सुल्तानपुर। सड़क हादसों में व्यवसायी समेत दो की मौत हो गई जबकि एक ट्रक ड्राइवर व खलासी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
बंधुआकला थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हसनपुर के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महाराजगंज हसनपुर निवासी संतराम मौर्य (42) किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। अचानक वाराणसी की ओर से आ रहा मिनी ट्रक बेकाबू होकर उनके ऊपर पलट गया। गंभीर स्थिति में स्थानीय लोग उन्हें पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उधर, चांदा कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर निवासी 60 वर्षीय भगवानदीन विश्वकर्मा शनिवार को मोपेड से दवा लेने जा रहे थे। कोइरीपुर शिवालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गिर गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।