फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Thu, 09 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र हलियापुर के जरईकलां गांव के दो युवक मंगलवार रात अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के भूलीनगर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। कुछ देर बाद एक युवक की मौत हो गई। उधर, प्राइमरी पाठशाला नरसड़ा के पास एक अन्य बाइक सवार युवक को भी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी बल्दीराय में उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईकलां निवासी अमित सिंह (24) व आदर्श सिंह (25) मंगलवार को लखनऊ से बाइक से आ रहे थे। रात करीब 10 बजे दोनों को अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आमघाट गोमती नदी पुल के पास भूलीनगर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। दुर्घटना में अमित व आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जगदीशपुर अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने अमित सिंह को मृत घोषित कर दिया।

आदर्श सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित तीन भाई व एक बहन थे। वह सबसे बड़ा था। कुछ दिन पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


उधर, बल्दीराय तहसील क्षेत्र के वलीपुर चौकी के दावतपुर गांव निवासी संदीप कुमार कोरी (20) मंगलवार रात बाइक से नरसड़ा गांव में निमंत्रण में गया था। वहां से घर लौटते समय प्राइमरी पाठशाला नरसड़ा के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजवाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। चोट की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें