फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परीक्षा देकर लौट रहे युवक समेत दो घायल

Sun, 18 Feb 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कादीपुर कोतवाली के शेखपुर गांव के पास शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जिला मुख्यालय की ओर से आ रही बाइक पर सवार अजय विश्वकर्मा (21) निवासी शोधनपुर हिंदुआबाद थाना करौंदीकला व दूसरी बाइक पर सवार राहुल (22) निवासी हाजीपुर अलीमुद्दीनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी देकर एंबुलेंस को बुलवाया। एबुंलेंस पर सवार होते समय अजय विश्वकर्मा ने ग्रामीणों को कुछ जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक अजय पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए देहली बाजार के हर्ष महिला पीजी कॉलेज गया था। वहां से लौटते समय दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में घायल दोनों को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें