फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डेंगू की चपेट में आकर दो की मौत

Sun, 01 Oct 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में डेंगू की चपेट में आकर एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



विकासखंड क्षेत्र कुड़वार की ग्राम पंचायत टिकरिया पूरे हयातुल्लाह निवासी अरुण कुमार शुक्ला (33) कुछ दिनों से बीमार चल चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसको शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि डेंगू की वजह से उसकी मौत हो गई।


अलीगंज कस्बा निवासी राम नरेश की पत्नी जगपती (65) भी कई दिनों से बीमार चल रही थीं। शनिवार रात उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रविवार को वहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों मृतकों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल की जांच में डेंगू पाया गया था। कुड़वार सीएचसी प्रभारी डॉ. वेदांत यादव ने बताया कि जिन स्थानों पर डेंगू से बीमार व्यक्तियों की जानकारी मिल रही है, संबंधित प्रधान को दवाओं के छिड़काव के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम जल्द ही गांवों में भ्रमण कर संक्रामक बीमारी की चपेट में आए लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें