फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीडीएम से रुपये निकालने वाले दो बदमाश दबोचे

Sun, 17 Sep 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बैंकों की सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) के सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर उसमें से रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य दबोच लिए गए। दोनों के पास से साढ़े छह लाख रुपये व एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजेश गांव के पास से क्राइम ब्रांच व कूरेभार थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक धनपतगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर का जयशंकर तिवारी निकला। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल उसने लीडिंग कैश मैनेजमेंट कंपनी सिक्योर वैल्यू इंडिया के अधिकारियों व कर्मचारियों को डराने धमकाने के लिए खरीदी थी।


कैश मैनेजमेंट कंपनी प्रमुख बैंकाें की सीडीएम से धन निकासी का कार्य करती है जो बाद में बैंकों में जमा किया जाता है। इस कंपनी में जयशंकर पहले से जुड़ा था। बाद में उसने कंपनी छोड़ दी थी। वहां की बारीकियों को जानने के बाद उसने कई कैश डिपॉजिट मशीन के साफ्टवेयर में छेड़छाड़ करके काफी रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन



इसकी जानकारी जब उस कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को लगी तो वे उससे निकाले गए पैसे की वसूली करना चाह रहे थे। उन पर दबाव बनाने के लिए उसने पिस्टल खरीदी थी। जयशंकर के पास से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद किए गए।


जयशंकर ने बताया कि कैश डिपॉजिट मशीन से धन निकासी में उसका सहयोग संजीव सिंह निवासी भौंसा थाना कूरेभार ने किया था। पुलिस ने संजीव को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लाख की नकदी बरामद हुई।


पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि उनके अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों को पकड़ने में क्राइम ब्रांच के सीओ सौरभ सामंत, साइबर क्राइम निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कूरेभार प्रवीण कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें