फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपात्र मिले आवास के दो लाभार्थी, नोटिस जारी

Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। विकासखंड क्षेत्र कूरेभार के अकोढ़ी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमकर खेल हुआ है। शिकायत पर हुई जांच में दो लोग अपात्र पाए गए हैं। दोनों से रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



अकोढ़ी गांव के राजेश व सतगुरु प्रसाद ने बीते दिनों गांव की सावित्री व बब्बन यादव के खिलाफ प्रधान और सचिव की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर बीओ पीआरडी प्रियंका मौर्य ने जांच की तो सावित्री व बब्बन प्रसाद यादव अपात्र पाए गए।


जांच में कई लोगों के अपात्र पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी कूरेभार ज्ञानेंद्र मिश्रा ने सचिव भोलानाथ तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आवास के अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी का निर्देश दिया है। सचिव भोलानाथ तिवारी ने सावित्री व बब्बन प्रसाद यादव को रिकवरी का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें