फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रत्येक गोआश्रय स्थल में बनेंगे दो अतिरिक्त शेड

Sat, 04 Nov 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में बैठक करतीं डीएम। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास खंडों व ग्राम पंचायतों में बनवाए गए प्रत्येक गोआश्रय स्थल में दो अतिरिक्त शेड बनवाए जाएंगे। शुक्रवार को समीक्षा के दौरान डीएम ने इसका निर्देश प्रत्येक संबंधित विभाग व खंड विकास अधिकारी को दिया। आश्रय स्थलों में रखे गए पशुओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में समीक्षा करते हुए डीएम कृतिका ज्योत्सना ने पशुओं के रख-रखाव व उनके खानपान की समीक्षा की। बीमार पशुओं से अन्य को बचाने के लिए डीएम ने प्रत्येक गोवंश आश्रय स्थल में दो अतिरिक्त शेड बनवाने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों में टहल रहे आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए प्रत्येक विकास खंड में एक कैटल कैचर रखने को भी कहा।


फंड की व्यवस्था जनप्रतिनिधियों से मिलकर कराने को कहा गया है। खरीदे जाने की स्थिति न बनने पर कैटल कैचर किराए पर लेने का निर्देश दिया गया है। जिम्मेदार विभागों को बराबर देखरेख करने को कहा गया है। बैठक में सीडीओ अंकुर कौशिक समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन



पराली के प्रति जागरूक किए जाएंगे किसान
किसानों को धान की पराली खेतों में जलाने के प्रति सचेत करने के लिए जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से डीएम ने कृषि विभाग के एक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि कृषि विभाग का वाहन प्रत्येक ब्लॉक में पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करेगा। इसके साथ ही पराली प्रबंधन की जानकारी भी देगा। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने कहा कि पराली जलाने की जानकारी मिलने पर आरोपी किसानों के प्रति दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीडी कृषि रामाश्रय यादव, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें