फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपहरण व दुष्कर्म के दो दोषियों को 10 वर्ष की सजा

Thu, 22 Aug 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत के न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को दो दोषियों को 10 वर्ष की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषियों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी रकम दोनों पीड़िताओं को मिलेगी।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी व उसकी चचेरी बहन का 14 अगस्त 2020 को गांव के ही अखिलेश व राहुल ने अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी अखिलेश व राहुल को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें