सुल्तानपुर। गोसाईगंज कस्बे में 26 अक्तूबर को एक कार्यक्रम के दौरान चोरी हुई डीजे मशीन के साथ मंगलवार को कोतवाली नगर के लोलेपुर निवासी मो. अली अहमद व गोसाईगंज के फतेहपुर संगत निवासी अर्जुन कुमार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक अनिल सक्सेना ने बताया कि दोनों आरोपियों को चपरहवा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। मो. अली अहमद के खिलाफ स्थानीय थाने में गत वर्ष भी चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। (संवाद)