फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टरबाइन में आई खराबी, चीनी मिल ठप

Tue, 09 Jan 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
चीनी मिल के बाहर खड़ीं गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां। - संवाद
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल पहुंचे किसानों को सोमवार को एक बार फिर निराशा झेलनी पड़ी। दोपहर दो बजे के करीब टरबाइन के कलपुर्जे अचानक जवाब दे दिए। बताया जा रहा है कि टरबाइन का गियर स्लिप होने से मिल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पेराई का कार्य बंद हो गया। चीनी मिल का संचालन ठप होने से ठंड में बाहर खड़े गन्ना किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। मिल संचालन की आस में पूरी रात किसानों को मिल के बाहर बितानी पड़ी।
विज्ञापन



जिले की इकलौती सहकारी चीनी मिल 40 साल बाद भी पुराने कलपुर्जों के दम पर किसी तरह से चल रही है। हर साल पेराई सत्र शुरू होने के बाद चीनी मिल का संंचालन निर्बाध रूप से नहीं हो पाता है। सोमवार सुबह पेराई का कार्य शुरू हुआ तो गन्ना लेकर मिल पहुंचे किसान काफी खुश हो गए। खुश हुए किसानों ने गन्ना की तौल करानी शुरू कर दी।


दोपहर एक बजे तक चली चीनी मिल अचानक दो बजे बंद हो गई। बताया जा रहा है कि चीनी मिल के टरबाइन के गियर स्लिप हो गए। इसके चलते मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इससे मिल की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से गन्ने की पेराई का कार्य भी बंद हो गया।
विज्ञापन



मिल कर्मियों ने घटना की जानकारी प्रधान प्रबंधक व चीफ इंजीनियर को आननफानन दी। जानकारी मिलने पर प्रधान प्रबंधक प्रताप नरायन टरबाइन रूम पहुंच गए। उन्होंने चीफ इंजीनियर विवेक सिंह यादव को टरबाइन में आई खराबी को दूर करने का निर्देश दिया।


चीफ इंजीनियर ने कर्मचारियों के साथ टरबाइन में आई खराबी को दूर करने के प्रयास में लगे लेकिन देर रात तक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। गियर को दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक जारी रहा।


उधर, मिल का संंचालन ठप होने से निराश किसानों को पूरी रात मिल के बाहर खड़े होकर बितानी पड़ी। किसानों ने बताया कि चीनी मिल में अक्सर इस तरह की दिक्कतें आती हैं। इसका निवारण नहीं हो पा रहा है। प्रबंधक प्रताप नरायन ने बताया कि मिल के टरबाइन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। मिल के इंजीनियर कार्य में लगे हैं। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।


28 दिन में 15 बार बंंद हुुई मिल
चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ 12 दिसंबर को किया गया था। तब से अभी तक 28 दिनों के बीच कलपुर्जे व मशीनों की खराबी से करीब 15 बार मिल का संचालन बंद हो चुका है। पुराने पुर्जे से चलने वाली मिल में अक्सर खामियांं आती रहती हैं। इसका खामियाजा गन्ना किसानों को भुुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें