फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने हनुमानजी को लगाया भोग

विज्ञापन
विजेथुआ महावीरन धाम में हनुमानजी को भोग लगाते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज। - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में हनुमानजी को भोग लगाते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
विज्ञापन
सूरापुर। स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने शनिवार सुबह विजेथुआ धाम बजरंगबली के दर्शन पूजन के लिए पैदल चल पड़े। विजेथुआ महोत्सव के संयोजक विवेक तिवारी के आवास से विजेथुआ धाम की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। सुबह भगवान राघव की पूजा और आरती के बाद स्वामी राम भद्राचार्य ने विजेथुआ धाम पदयात्रा कर बजरंगबली के दर्शन की इच्छा जताई। वे पुलिस के सुरक्षा घेरे में पैदल चलकर विजेथुआ धाम पहुंचे। पदयात्रा के दौरान रास्ते में दर्शन और प्रणाम करने वालों का तांता लगा रहा। मंदिर में दर्शन पूजन कर हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें