सुल्तानपुर। मुंबई से प्रयागराज तक चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस का संचालन अब अयोध्या तक होगा। रेलवे ने संचालन के लिए इसकी दूरी बढ़ा दी है। सोमवार से ट्रेन सप्ताह में दो दिन अप व डाउन अयोध्या तक संचालित होगी। अयोध्या तक ट्रेन के संचालित होने और यहां ठहराव से जिले के लोगों को भी मुंबई तक आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी। सोमवार को पहली बार सुबह साढ़े 10 बजे ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेन को सांसद मेनका गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। ट्रेन के संचालन की जानकारी मिलते ही बुकिंग की शुरू हो गई है।