फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: क्षय रोग की सीबी नॉट मशीन अमहट में लगेगी

Sat, 04 Nov 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज से अब क्षय रोग विभाग का कमरा खाली हो जाएगा। यहां से सीबी नाॅट और आधुनिक मशीनों को अमहट के पास स्थित क्षय रोग विभाग के भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने निर्देश दे दिया है। क्षय रोग विभाग का भवन टूटने के बाद उसे कई जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के कैंपस में चल रहे क्षय रोग विभाग के कार्यालय को मेडिकल कॉलेज बनाए जाने पर लखनऊ रोड पर अहमट के पास ट्राॅमा सेंटर के बगल में शिफ्ट कर दिया गया था। किंतु सीबी नॉट जांच की मशीन जिला अस्पताल के ही एक कक्ष में रह गई थी। ऐसे में गंभीर मरीजों को अमहट से आकर मेडिकल कॉलेज में जांच करानी पड़ती थी। इससे उन्हें तीन-चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके कनौजिया ने बताया कि हमारी सीबी नॉट मशीन जिला चिकित्सालय में स्थापित थी। अब ट्राॅमा सेंटर के बगल में जगह मिल गया है जिसको मेनटेन करवाते हुए जांच मशीन और अन्य अपकरणों को यहां पर शिफ्ट कर दियाजाएगा। इसके बाद मरीजों की बलगम की जांच एक ही जगह पर हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पहले मरीजों को इसके लिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़ा था। इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें