सुल्तानपुर। विनोबापुरी निवासी डॉ. तृप्ति वर्मा का चयन नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनडीयूएटी) अयोध्या के फूड साइंस एवं न्यूट्रीशन विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर हुआ है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पति इंजीनियर रोहित वर्मा व ससुर जंग बहादुरगंज वर्मा को दिया है।
तृप्ति को बीएससी आनर्स में गोल्ड मेडल व एमएससी में सिल्वर मेडल मिला था। वर्ष 2024 में प्रयागराज विश्वविद्यालय से पीएचडी में सर्वोच्च स्थान हासिल करने के बाद डॉ. तृप्ति ने मातृत्व पोषण एप भी डिजाइन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने खुशी जताई है।