फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दोमुहा चौराहे पर पलटा ट्रक, जाम लगने से आवागमन प्रभावित

Sat, 28 Sep 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के दोमुहा चौराहे पर लगा जाम।-संवाद
विज्ञापन
उत्तराखंड से बंगाल जा रहा था प्लाईवुड लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल
विज्ञापन



भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दोमुहा चौराहे पर शनिवार तड़के बंगाल जा रहा प्लाईवुड से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक-खलासी घायल हो गए। ट्रक पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। यातायात नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

उत्तराखंड से प्लाईवुड लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक अभियाकला के दोमुहा चौराहे के पास पलट गया। पूरे हाईवे पर प्लाईवुड बिखर गया। दुर्घटना में ट्रक चालक जय प्रकाश (35) निवासी सोमनपुर उत्तराखंड और खलासी नीतीश घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया गया। हाईवे पर ट्रक पलटने से जाम लग गया। हालांकि, कुछ देर में पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात को बहाल करा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें