भदैंया/ कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली नगर क्षेत्र के लोहरामऊ बाईपास के पास शनिवार रात अयोध्या की ओर गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर से सामने से आ रहा ट्रक टकरा गया। ट्रक चालक असकुर रहमान (54) निवासी सिरोही थाना कोखराज जिला कौशांबी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।