फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पेट्रोल डाल जलाया

Fri, 07 Apr 2023 11:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

छात्रा के पिता ने बताया कि अपहर्ता महावीर उनकी बेटी को लेकर सूरत गया था। वहां 28 मार्च को उसने मकान मालिक के साथ मिलकर बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटर की छात्रा का अपहरण करने के बाद सूरत ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की, विरोध करने पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। छात्रा को गंभीर हालत में लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर रहकर कक्षा 11 में पढ़ती है। 30 जनवरी 2023 को बहरी गांव निवासी महावीर उर्फ बीरे उसको फुसलाकर अपने साथ लेकर गुजरात चला गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन


इसी बीच 28 मार्च को छात्रा के पिता के मोबाइल पर आरोपी युवक महावीर ने फोटो भेजकर जानकारी दी कि उसकी बेटी आग से जल गई है। 29 मार्च की सुबह छात्रा के पिता ने एसपी सोमेन बर्मा से मुलाकात कर पूरी घटना बताई।

एसपी ने पुलिस को परिजनों के साथ गुजरात भेजा था। 30 मार्च को पुलिस गुजरात के सूरत स्थित हॉस्पिटल गई और छात्रा को लेकर चार अप्रैल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंची। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने छात्रा की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने छात्रा को लखनऊ के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बुधवार को जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी चौकी इंचार्ज कृष्ण कांत यादव अस्पताल गए और छात्रा का बयान लेकर लौट आए। एसडीएम जयसिंहपुर संजीव कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में भर्ती छात्रा का लखनऊ के मजिस्ट्रेट बयान लेंगे।

छात्रा के पिता ने बताया कि अपहर्ता महावीर उनकी बेटी को लेकर सूरत गया था। वहां 28 मार्च को उसने मकान मालिक के साथ मिलकर बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पड़ोसियों ने बेटी को बचाकर अस्पताल पहुंचाया था। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि अपहर्ता महावीर गुजरात के सूरत स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। घटना के बाद से आरोपी और उसका मकान मालिक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें