फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ओवरब्रिज और पुल पर भी लग रहे झटके

Sun, 06 Oct 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर बने गड्ढे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़कों पर ही नहीं, बल्कि ओवरब्रिज व पुल पर भी वाहनों से झटके लग रहे हैं। बारिश ने पुल की हालत और खराब कर दी है। इन पुलों से गुजरने वाले हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पुलिस अधीक्षक आवास के पास कुड़वार मार्ग पर बने ओवर ब्रिज गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश में ओवरब्रिज कई जगह पर उखड़ गई है। शहर के करौंदिया ओवरब्रिज पर भी दर्जनों गड्ढे हो गए हैं। दोनों ओवरब्रिज पर गड्ढों से आवागमन के दौरान वाहन झटके खा रहे हैं। इतना नहीं, बस स्टेशन के पास गोपालदास नाले के पुल पर भी महीनों से वाहन झटके खा रहे हैं।
विज्ञापन

गोपालदास पुल पर बस स्टेशन की तरफ सड़क पर गड्ढों के कारण करीब एक फीट बैठकर नीची हो गई थी। इससे कार का बंफर टकराने का डर बना था। शहर में रोज इन दोनों ओवरब्रिजों व पुल से गुजरने वाले हजारों लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।

पुल के पास कराई गई गिट्टी भराई
लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर के गभड़िया अमहट, पंचरास्ता व अन्य मार्गों पर गड्ढामुक्त कार्य कराया गया। ग्रामीण क्षेत्राें में दर्जनों मार्गों पर गड्ढामुक्त अभियान दोनों खंडों की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड क्षेत्रों में गड्ढामुक्त कार्य कराया जा रहा है। गोपालदास पुल के पास नीची हुई सड़क की भराई कराकर ऊंचा करा दिया गया है। जल्द ही उसका लेपन करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें