फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अक्तूबर से पार्सल सेवा शुरू करेगा परिवहन निगम

Mon, 30 Sep 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन निगम यात्रियों के साथ ही व्यापारियों की सुविधा के लिए अक्तूबर से पार्सल बुकिंग की खास सेवा शुरू करने जा रहा हैं। स्थानीय डिपो में यह खास सेवा जिले के व्यापारियों को अन्य स्थानों से सामान को यहां लाने व ले जाने में मददगार साबित होगी। गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की गांरटी परिवहन निगम देगा। निगम की ओर से एक संस्था के साथ इसका अनुबंध भी किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने व्यापारियों को पार्सल के बहाने अपने साथ जोड़कर आय बढ़ाने की व्यवस्था अक्तूूबर से लागू करने की योजना बनाई है। इससे एक तरफ जहां जिले के व्यापारियों की भागदौड़ कम होगी, वहीं कम खर्च में उनका सामान उनके पास पहुंच जाएगा। इससे निगम की आय बढ़ेगी। पार्सल के माध्यम से हार्डवेयर, कपड़ा, दवाएं, जनरल मर्चेंट, जरूरी कागजात, पेंट, स्पेयर पार्ट्स के साथ अन्य सामान बुक हो सकेंगे। निजी कंपनी एवीजी लाॅजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड से परिवहन निगम ने पांच वर्ष के लिए अनुबंध किया है।
एआरएम विनोद शुक्ल ने बताया कि इसके लिए एक अतिरिक्त कक्ष भी दिया जाएगा। इसमें अनुबंध करने वाली फर्म की वेट मशीन रखी जाएगी। बुकिंग ऑपरेटर फर्म की ओर से रखे जाएंगे।
विज्ञापन






इन डिपो में रहेगी यह सुुविधा
पार्सल की सुविधा लखनऊ के आलमबाग और कैसरगंज बस अड्डा, कानपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, गोंडा, देवीपाटन व बहराइच में भी रहेगी। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार तीन अक्तूबर को आलमबाग, अयोध्या व देवीपाटन में एक साथ इस व्यवस्था का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद अन्य डिपो में यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें