फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मनरेगा के 11 कर्मचारी व अधिकारी किए गए इधर से उधर

Thu, 06 Apr 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मनरेगा में एक ही स्थानों पर कई वर्षों से जमे कर्मचारियों व अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर के अनुमोदन पर डीसी मनरेगा ने ब्लॉकों पर तैनात सात एपीओ, दो लेखा सहायक व दो कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्यक्षेत्र बदल दिया है।
विज्ञापन




अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों में मृत्युंजय कुमार को अखंडनगर से बल्दीराय, आनंद कुमार को कूरेभार से दोस्तपुर, दिवाकर विक्रम सिंह को कुड़वार के साथ कूरेभार का अतिरिक्त प्रभार, विद्योत्मा को दोस्तपुर से अखंडनगर, देवेंद्र विक्रम को करौंदीकलां से भदैंया, लोकेश द्विवेदी को धनपतगंज से करौंदीकलां व आशुतोष वर्मा को भदैंया से धनपतगंज भेजा गया है।



लेखा सहायक ओमशंकर पांडेय को भदैंया से मोतिगरपुर, मारकंडेय को मोतिगरपुर से भदैंया भेजा गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर अफ्सार अहमद को जयसिंहपुर से भदैंया, प्रदीप श्रीवास्तव को भदैंया से जयसिंहपुर स्थानांतरित किया गया है। डीसी मनरेगा अनवर शेख ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए सभी को तत्काल अपने नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें