सुल्तानपुर। कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों के भी घंटों विलंब से चलने के कारण यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया। इंदौर-राजेंद्रनगर डाउन एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, फरक्का डाउन एक्सप्रेस एक घंटे लेट, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे और हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से किया गया।