फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें लेट होने से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से ठंड में यात्री लगातार परेशानी झेल रहे हैं। शनिवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली छह प्रमुख ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। मऊ-आनंद विहार अप एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया। जोधपुर-वाराणसी मरुधर डाउन एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे, नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस दो घंटे, बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटा और कुंभ डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे से अधिक विलंब से रवाना की गई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें