सुल्तानपुर। ठंड बढ़ने के साथ प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को बेगमपुरा, सद्भावना समेत चार प्रमुख ट्रेनों का संचालन घंटों विलंब से किया गया। वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया। रक्सौल से आनंद विहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस करीब एक घंटे, इंदौर-पटना डाउन एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब चार घंटे की देरी से रवाना की गई। प्रमुुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्री परेशान रहे।