सुल्तानपुर। पंजाब में रेल ट्रैक के पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के धरने की वजह से जम्मूतवी से हावड़ा तक चलने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का दूसरे दिन भी जालंधर से लुधियाना के बीच रूट डायवर्जन किया गया। यह ट्रेन जालंधर से लोहिया खास वाया नकोदर होते हुए लुधियाना के रास्ते से रवाना की गई। रूट डायवर्जन किए जाने से हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन विलंब से किया गया। इस वजह से हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय से करीब चार घंटे की देरी से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के संचालन में विलंब से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।