सुल्तानपुर। भीषण सर्दी में प्रमुख ट्रेनों का संचालन अस्त-व्यस्त होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। शनिवार को बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब सात घंटे और मरुधर डाउन एक्सप्रेस छह घंटे लेट पहुंचीं। इनके साथ नौ प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मऊ-आनंद विहार अप एक्सप्रेस शनिवार को तय समय से करीब एक घंटे की देेरी से रवाना हुई। एकात्मता अप एक्सप्रेस, हिमगिरि अप और श्रमजीवी अप एक्सप्रेस एक-एक घंटे, महाकाल डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब पांच घंटे की देरी से किया गया। सद्भावना डाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और महामना डाउन एक्सप्रेस करीब तीन घंटे विलंब से रवाना की गई।