हिमगिरि नौ व बेगमपुरा सात घंटे लेट पहुंची
फोटो संख्या-16
सुल्तानपुर। कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। शुक्रवार को हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस नौ घंटे और बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से रवाना की गई। इसके साथ सात प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गाजीपुर से कटड़ा तक जाने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा अप एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को करीब पांच घंटे की देरी से किया गया। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस चार घंटे और चंड़ीगढ़-पाटिलपुत्र डाउन एक्सप्रेस छह घंटे लेट पहुंचीं। (संवाद)