फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फोरलेन पर मार्च में आसान होगा आवागमन

Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के निर्माणाधीन दो फोरलेन पर मार्च में लोग बिना रुकावट के सफर कर सकेंगे। फोरलेन के बचे निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग जल्द पूरा कराने में लगा है। करीब 21 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन सड़क का कार्य 15 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के पयागीपुर-गोलाघाट व अमहट से बस अड्डा मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति चार वर्ष पहले मिली थी। दोनों मार्गों के निर्माण के लिए शासन की ओर से करीब 21 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। शुरुआती तीन वर्ष में सुस्ती के बाद पीडब्ल्यूडी ने इस वर्ष निर्माण कार्य में तेजी दिखाई।
दोनों फोरलेन का निर्माण कार्य करीब 80 फीसदी पूरा करा दिया गया है। मार्ग डायवर्जन व सर्दी की वजह से करीब दो माह से बंद कार्य को लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड फिर शुरू कराने जा रहा है। दोनों मार्गों पर अभी कुछ जगहों पर मार्ग डायवर्जन व सदी की वजह से लेपन कार्य नहीं हो पाया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर डिवाइडर की फिनिशिंग व अन्य कार्य बाकी हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सामने डिवाइडर की पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। छूटी लेन की पेंटिंग अगले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। पेंटिंग बंद होने के दौरान पीडब्ल्यूडी ने खैराबाद के पास पयागीपुर-गोलाघाट मार्ग पर नाला पुल के दो लेन का काम पूरा कर लिया है। दो लेन के पुल का निर्माण चल रहा है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता संतोष मणि तिवारी ने बताया कि फोरलेन का कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। छूटे स्थानों पर सड़क का लेपन अगले सप्ताह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें