फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को रौंद रहे खेती के नाम पर चल रहे ट्रैक्टरए ट्रालियों से ढोए जा रहे यात्री

विज्ञापन
कुड़वार मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर जाते लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर जिले में कोई रोक नहीं लग पा रही है। शहर से लेकर गांव तक ईंट, मोरंग, बालू, गिट्टी, सरिया समेत अन्य भवन निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्रियों को ढोने वाले ट्रैक्टर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना ही नहीं लगा रहे, बल्कि सवारियां ढोकर जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। शासन के कड़े हालिया निर्देशों के बावजूद कृषि में पंजीकृत ट्रैक्टरों पर लोगों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कृषि कार्य के लिए परिवहन विभाग में 42,383 ट्रैक्टरों का पंजीयन कराया गया है। परिवहन विभाग में 32 ट्रैक्टर का पंजीयन कॉमर्शियल के रूप में हुआ है। परिवहन विभाग के अभिलेख में कृषि में पंजीकृत ट्रैक्टरों का इस्तेमाल खेती-किसानी के लिए किया जा रहा है, जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों को नियमों को ताक पर रखकर व्यावसायिक इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है।
इसके अलावा कृषि कार्य के पंजीकृत ट्रैक्टरों पर बेधड़क लोगों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है। इस पर रोक लगाने को लेकर पुलिस व परिवहन महकमा उदासीन बना हुआ है। बीते दिनों लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर में हुए हादसे में कई लोगों के मारे जाने की घटना से भी लोग न तो जागरूक हैं और न ही सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर का पंजीयन कराने पर परिवहन विभाग को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है, जबकि कॉमर्शियल ट्रैक्टर के पंजीयन के लिए टैक्स देने के साथ ही उसमें प्रयोग होने वाली ट्रॉली का भी टैक्स देना पड़ता है। एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन नंद कुमार ने बताया कि कॉमर्शियल ट्रैक्टर ट्रॉली का 1100 रुपये तिमाही टैक्स देना पड़ता है।
कानपुर में ट्रैक्टर पर सवार 27 लोगों की मौत हो जाने के बाद जिले का परिवहन महकमा कुछ चेता है। सोमवार को एआरटीओ प्रशासन/ प्रवर्तन नंद कुमार की अगुवाई में निकले प्रवर्तन दल ने कई जगहों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई की। सात ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें