सुल्तानपुर। शहर का डाकखाना उपकेंद्र रविवार रात से सोमवार की सुबह तक छह घंटे बंद रहेगा। अधिशाषी अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि पयागीपुर से डाकखाना उपकेंद्र तक हाईटेंशन लाइन के नीचे सुरक्षा के लिए गार्डिंग लगाने का कार्य बुधवार की रात 11 बजे से किया जाएगा।
इस काम को देखते हुए उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बुधवार की रात 11 बजे से बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी। इसकी वजह से डीएम आवास, चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सिविल लाइन, सिरवारा रोड, बढ़ैयावीर, पुलिस लाइंस, विवेकनगर, लोलेपुर, लालडिग्गी व अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। (संवाद)
फरीदीपुर उपकेंद्र की टीम ने चलाया जांच अभियान
फरीदीपुर उपकेंद्र क्षेत्र के टाटियानगर, सैफुल्लागंज व आसपास के गांवों में शनिवार सुबह विद्युत वितरण की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बिल नहीं जमा करने वाले बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। एसडीओ कुमार विकल्प ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों की जांच की गई। ऐसे बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।