फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कल होगा जंग जहाजों के साथ हेलीकॉप्टरों का पूर्वाभ्यास

Thu, 22 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अरवल कीरी करवत गांव में बनी हवाई पट्टी पर उतर कर उड़ान भरेंगे लड़ाकू विमान
विज्ञापन

- सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने एक्सप्रेसवे के आयोजन स्थल पर पहुंचे डीएम व एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
जयसिंहपुर / कूरेभार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरवल कीरी करवत गांव में बनी हवाई पट्टी पर शनिवार 24 जून को वायु सेना के आधुनिक जंगी जहाज व हेलीकॉप्टर लैंडिंग व टेकऑफ का पूर्वाभ्यास करेंगे। इससे जुड़ी तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सेना के अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी के आस पास के सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी भी परखा।
24 जून को हवाई पट्टी पर होने वाले एयर शो की तैयारियों अंतिम दौर में है। बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व सेना के अफसरों ने अरवल कीरी करवत गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने एयर स्ट्रिप का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि इसी रनवे पर एयर शो होना है। इसकी तैयारी यूपीडा की तरफ से पूरी कर ली गई है। यदि मौसम खराब रहा तो 25 जून को एयर शो कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से आयोजन स्थल पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 24 जून को वायुसेना के अधिकारी जंगी जहाजों व हेलीकाप्टरों के साथ तैयार हवाई पट्टी पर विमान उतारने व उड़ान भरने का पूर्वाभ्यास करेंगे। इस अभ्यास को लेकर सेना से जुड़े अधिकारी एयर स्ट्रिप पर पहुंच गए हैं। सेना के अधिकारियों ने सारंगपुर में स्थित राजकीय आईटीआई में अपना ठिकाना बनाया है। जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम संजीव कुमार यादव सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर कार्यक्रम को सफल बनाने के कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन के दृष्टिगत 24 व 25 जून को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लगभग 12 किलोमीटर मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें