1- सुंदरकांड पाठ
सुबह 08:00 बजे। कुड़वार कस्बे में नौगवांतीर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
2- मेला
सुबह 09:00 बजे। कादीपुर तहसील के विजेथुआ महावीरन धाम में मेले का आयोजन होगा।
-
3. हवन-पूजन
सुबह 10:00 बजे। आर्य समाज मंदिर बाधमंडी के तत्वावधान में शहर के शास्त्रीनगर स्थित दयानंद विद्यालय में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
4- मातृत्व अभियान
सुबह 10:00 बजे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान दिवस का आयोजन होगा।
5- महाआरती
शाम 07:00 बजे। कादीपुर के चित्रगुप्त मंदिर रानीपुर कायस्थ में महाआरती का आयोजन किया जाएगा।