1. अनुष्ठान
सुबह 09:00 बजे। कादीपुर कस्बे के निराला नगर मोहल्ले में अखिल विश्व गायत्री परिवार की तरफ से अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
2. मेला
सुबह 09:00 बजे। कादीपुर तहसील के विजेथुआ महावीरन धाम में मेले का आयोजन होगा।
3. पौधरोपण
दोपहर 03:00 बजे। कटका क्लब सामाजिक संस्था और गोमती गो रक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में पंडरे गोशाला परिसर में पौधरोपण किया जाएगा।
-
4. सुंदरकांड पाठ
शाम 05:00 बजे। कुड़वार के नौगवांतीर मार्ग स्थित हनुमंत नगर के हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा।
5. भागवत कथा
शाम 06:00 बजे। कुड़वार के रामलीला मैदान में भागवत कथा होगी। प्रवाचक पूर्ती किशोरी कथा सुनाएंगी।
-