1. श्रमदान
सुबह 9:00 बजे। शहर के सीताकुंड धाम पर गोमती मित्र मंडल के तत्वावधान में श्रमदान का आयोजन किया जाएगा।
2. शिविर
सुबह 10:00 बजे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
3. आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे। जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
4. पुस्तक विमोचन
सुबह 11:00 बजे। कुड़वार के भगवान मानव सेवा आश्रम पंचवटी प्रतापपुर में श्रीकृष्ण चरित मानस पुस्तक का विमोचन होगा।
5. श्रीमद्भागवत कथा
दोपहर 2:00 बजे। धम्मौर के दूधाधारी मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा प्रवाचक सालिगराम दास महाराज प्रवचन करेंगे।
शाम 4:00 बजे। करौंदीकलां के बीबीपुर तिवारी में श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा प्रवाचक आचार्य शीतला प्रसाद मिश्र प्रवचन करेंगे।
शाम 6:00 बजे। अलीगंज कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा प्रवाचक पुष्प नंदन महाराज प्रवचन करेंगे।
6. श्रीराम कथा
अपराह्न 3:00 बजे। कुड़वार के बहुबरा में श्रीराम कथा होगी। कथा प्रवाचक अनुराग कृष्ण महाराज प्रवचन करेंगे।
शाम 4:00 बजे। करौंदीकलां के खालिसपुर गोपालपुर में श्रीराम कथा होगी। मानस कोविद डॉ. मदन मोहन मिश्र प्रवचन करेंगे।
शाम 4:00 बजे। शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में श्रीराम कथा होगी। कथा प्रवाचक प्रेमदास रामायणी महाराज प्रवचन करेंगे।
-