सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ से सीएम आवास के 1868 पात्रों के खाते में ऑनलाइन राशि की पहली किस्त भेजेंगे। उनके कार्यक्रम को ब्लॉकों में लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए सभी विकास खंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मुख्यमंत्री आवास की धनराशि सभी पात्रों के खातेेे में एक साथ भेजने के लिए शासन की ओर से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सभी जनपदों के पात्रों को सीएम आवास का स्वीकृति पत्र देंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में आवास की राशि की पहली किस्त भेजेंगे।
सीएम की ओर से ऑनलाइन आवास की किस्त भेजने से मंगलवार को जिले के मुख्यमंत्री आवास के 1868 पात्रों को धनराशि मिल जाएगी। शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाने के लिए 14 विकास खंडों में सुबह से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी विकास खंडों में 20 से 25 पात्रों को अधिकारियों व माननीयों की ओर से सीएम आवास का स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा।
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण कृष्ण करुणाकर पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सभी पात्रों के खाते में आवास की पहली किस्त पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ब्लॉकों में लाइव दिखाया जाएगा।