फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज सावन का पहला सोमवार, मंदिर सजकर तैयार

Mon, 22 Jul 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सावन के पहले सोमवार को लेकर रविवार को दिनभर मंदिर परिसर में साफ-सफाई और उन्हें संवारने का काम चलता रहा। सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना को ध्यान में रखकर प्रमुख शिवालयों में पुलिस की ओर से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सावन में इस बार पांच सोमवार पड़ेंगे। देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु मंगल कामना करेंगे। शहर के शिव मंदिरों में पूरे एक माह तक शिवभक्तों का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न प्राचीन शिव मंदिर एवं शिवालयों में भी पूजा-अर्चना होगी। शाम होते ही शिवालय रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग हो गए। शहर के शाहगंज चौराहा स्थित लाला बैजूसाव मंदिर के पुजारी व कथा व्यास बृजेशाचार्य महाराज ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


इन शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे भक्त
शहर के एमजीएस चौराहा स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर, रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर, नयानगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर, सीताकुंड धाम स्थित शिव मंदिर, अखंडनगर के बेलवाई स्थित शिवधाम, सूरापुर कस्बे के भवानीपुर स्थित पंच मुखेश्वर महादेव मंदिर, दूबेपुर के तिवारीपुर फतेहपुर स्थित शिव मंदिर, बल्दीराय के मिझूटी स्थित बाबा मौलेश्वरनाथ मंदिर महादेवन में सावन के पहले सोमवार को भोर से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। यहां भक्तों की भीड़ जुटेगी। कल्पवृक्ष सेवा समिति के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि पारिजात धाम पर जलाभिषेक की तैयारी पूरी हो गई है। सावन के प्रत्येक सोमवार को महाआरती की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




भोर तीन बजे खुल जाएंगे मंदिर के कपाट
लंभुआ। स्थानीय विकासखंड के सैतापुर सराय स्थित बाबा जनवारीनाथ धाम में सावन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। धाम के मुख्य पुजारी रामशृंगार गिरि और राजवीर गिरि ने बताया कि सोमवार से एक सप्ताह तक प्रतिदिन सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। साथ ही दूसरी बेला में रामकथा होगी। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में भोर तीन बजे धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।




भोर चार बजे से शुरू होगा जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
कथावाचक बृजेशाचार्य महाराज ने बताया कि सावन में इस बार 72 साल के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार सावन का शुभारंभ 22 जुलाई सोमवार से और समापन 19 अगस्त सोमवार से ही हो रहा है। सावन के पहले दिन सोमवार को भोर चार बजे से जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा, जो देर शाम तक रहेगा। रोग शांत करने के लिए कुश के जल से, धनवृष्टि के लिए शहद से, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से, धन की वृद्धि के लिए शहद से, संतान प्राप्ति के लिए दूध से और शत्रु नाश के लिए सरसों के तेल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें